क्राइम ब्रांच ने ठगी की रकम वापस कराई

Aug 03 2020

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच की टीम ने ठगो द्वारा एक खाता धारक खाते से उड़ाई गई रकम उसके खाते में वापस कराई गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ठग की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी क्राइम दामोदर गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को एक आवेदिका राजेन्द्र कोर ने लिखित शिकायत की थी कि उसके फोन पर लिंक के माध्यम से ठग ने 16 हजार 500 रुपये उड़ा दिये हैं। राजेन्द्र कोर की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी। क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल के बाद बैंक से स पर्क कर खाता होल्डकर आवेदिका की रकम उसके खाते में जमा करा दी।