तीन शातिर वाहन चोर गिर तार, पांच चोरी की बाइक बरामद

Aug 03 2020

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोरों की टोली के तीन सदस्यों को गिर तार कर इनसे चोरी की पांच बाइकें बरामद क हैं। पुलिस पकड़े गये वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातें उगलवाने का प्रयास कर रही है। 
 नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बहोड़ापुर थाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिर तार कर उनसे चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। थाना प्रभारी बहोड़ापुर दिनेश राजपूत ने बताया कि उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले वाहन चोर थाना क्षेत्र में देखे गये हैं। मुखबिर की सूचना मिलते ही उन्हें एक टीम बनाकर वाहन चोरों को घेरने के निर्देश दिये। पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर तीनबदमाशों को धर दवोचा। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना  सोनू उर्फ कमलेश पुत्र केशव सिंह बघेल उम्र 19 साल नि. मोतीझील, मोनू उर्फ मोहर सिंह पुत्र रामप्रकाश धाकड़ उम्र 19 साल नि. घुरपुडा पहाडगड़ कैलारस मुरैना, रन्नो उर्फरणवीर पुत्र महेश बघेल उम्र 20 साल नि. घुरपुडा पहाडगड़ कैलारस मुरैना बताये। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइकें बरामद की है। पुलिस वाहन चोरों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य वारदातें उगलवाने की कोशिश कर रही है।