आदतन अपराधी माधो गुर्जर गिर तार

Aug 03 2020

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक आदतन अपराधी को  थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया से दबोचा है। पुलिस ने आदतन अपराधी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बहोडापुर दिनेश राजपूत ने बताया कि उन्हें जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्रमांक 240/2020 धारा 377.456.506.34 ताहि में फरार आरोपी माधौ गुर्जर पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी बेडी वाली माता के पास लक्ष्मन तलैया थाना बहोडापुर क्षेत्र में देखा गया है। मुखबिर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर माधो गुर्जर निवासी बेडी वाली माता लक्ष्मण तलैया बहोडापुर को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आदतन अपराधी माधोगुर्जर थाना क्षेत्र में निरंतर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता हैं इसके द्वारा मारपीट जान से मारने की धमकी, अड़ीबाजी, बलात्कार जैसे कई अपराध कारित किये है, थाना रिकार्ड के अनुसरइसके विरूद्ध कुल 20 अपराध पंजीवद्ध हैं। माधो के भय और आतंक से  आम लोग इसके विरूद्ध रिपोर्ट करने एवं खुले न्यायालय में गवाही देने से डरते है इसके भय से आम लोगो का जीना मुश्किल हो गया है इसकी गतिविधियो से क्षेत्र में लोक शांति एवं सुरक्षा को गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इसकी आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने एवं लोकशांति बनाये रखने के लिए इसके विरूद्व एन.एस.ए की कार्यवाही की गयी एवं जेल वारंट बनवाया गया।