लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार

Aug 02 2020

 ग्वालियर। शहर में बीते तीन दिन से बारिश के बादल हावी हैं। शनिवार को कुछ देर तक बारिश ने अच्छा मौसम कर दिया। आज सुबह से फिर धूप से गर्मी ने सताया। उमस ने भी दोपहर के बाद लोगों को अच्छा-खासा परेशान किया। 
मौसम विभाग के अनुसार शहर में आने वाले 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण शहर में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
वहीं अंचल में कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। मानसून के बादल ग्वालियर जिले में हावी हैं, लेकिन तेज हवाएं उन्हें अन्य स्थानों पर खींच कर ले जाती हैं। इस कारण से बारिश जितनी होना चाहिए उतनी नहीं हो पा रही है। 
अगस्त माह में लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। आज सुबह से बादलों ने आसमान में डेरा डाला हुआ है,लेकिन धूप से गर्मी उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग का आकलन है कि आने वाले एक-दो दिन में शहर में झमाझम बारिश हो सकती है।