पुलिसकर्मी थानों की जगह अपना ज्यादातर समय सड़कों पर बिताएं : अमित सांधी
Aug 02 2020
ग्वालियर। शहर के नवागत पुलिस कप्तान अमित सांघी ने चार दिन तक शहर पुलिस अफसरों और जवानों का काम देखने के बाद उन्हें अपनी प्राथमिकता सीधे तौर पर समझा दी है, साथ ही कहा है कि इनको लेकर कोई समझौता नहीं होगा। एसपी ने मातहतों से कहा है कि पुलिस की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति जनता के बीच दिखाई दे, पुलिसकर्मी थानों की जगह अपना ज्यादातर समय सड़कों पर बिताएं। थाना प्रभारी रात्रि गश्त रवाना करने के बाद ही अपने घर जाएं। साथ ही यह भी बताएं कि उन्हें गश्त में क्या करना है और क्या करने से बचना है।
पुलिस कप्तान अमित सांघी ने चार दिन शहर का माहौल समझने और पुलिसकर्मियों के कामकाज की समीक्षा के बाद अपने टॉस्क अपने मातहतों को समझा दिए हंै, उनका कहना है कि काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आमजन की शिकायत पर गंभीरता से काम करें और वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से अफसर स्वयं को बचाएं और अपने मातहतों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
निर्दोष के खिलाफ गलत कायमी नहीं होना चाहिए और अपराधी कोई भी हो वह बचना नहीं चाहिए। इसके साथ ही जो लोग शांति भंग करते हैं, उनके खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई करें। छोटी गलती के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और बड़ी गलती के लिए बड़ी धाराओं में मामले दर्ज करें। जिससे उन्हें सबक मिले और वे अपराध करने से पहले कई बार सोचें।
सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति बढऩे से वारदातों पर लगेगी रोक
सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति बढऩे से वारदातों पर रोक लगेगी। जनता की शिकायत थाने में ही निपटने पर उन्हें वरिष्ठ अफसरों के यहां पर अपनी शिकायत लेकर नहीं भटकना पड़ेगा। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के जल्दी पहुंचने से विवाद ज्यादा नहीं बढ़ेगा, क्योंकि अभी तक थाना सीमा को लेकर उलझी रहती थी और घटना स्थल के नजदीक होने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी।
यह निर्देश दिए
- सड़कों पर पुलिस की उपस्थिति।
- थाने में ही समस्या का निराकरण।
- गंभीर मामले दर्ज करने से पहलें वरिष्ठ अफसरों से मशविरा।
- बीटों की सं या बढ़ाएं।
- थाना क्षेत्र भूलकर घटनास्थल पर पहुंचें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









