लूट के आरोपी को मय अवैध हथियार के किया गिर तार

Aug 01 2020

ग्वालियर।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में थान ाप्रभारी सिरोल उनि पप्पू यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि माह दिसंबर 2018 में थाना सिरोल क्षेत्र में हुई लूट का आरोपी कोमल उर्फ गोलू गुर्जर को शीतला माता मंदिर के पास देखा गया है, उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उनि विनोद प्रजापति ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक लुटेरे को धर दबोचा, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कोमल उर्फ गोलू गुर्जर पुत्र राम अवतार उर्फ पप्पू गुर्जर उम्र 22 साल निवासी पवा बरई पनिहार हाल चराई श्याम पुर थाना मोहना ग्वालियर बताया। उक्तआरोपी से एक देशी315 बोर का कट्टा, एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड, नकदी 500ध्- रूपये बरामद किये गये है। उक्त प्रकरण में दो बदमाश पूर्व मे गिर तार कर किये जा चुके है । 
ज्ञात हो कि दिनाँक 14.12.18 को थाना सिरोल में हुई लूट में फरियादी चन्दन सिंह गिल नि. ग्राम चकवरौना थाना एण्डौरी जिला भिण्ड हाल1415 चतुर सिंह यादव का मकान विवेकानंद कालौनी वलवंत नगर ग्वालियर का साढे पांच हजार रुपये और एक मोबाइल एमआई क पनीआदि सामान तीनअज्ञात बदमाश लूट ले गये है । 
सराहनीय भूमिका-उक्त बदमाश को गिर तार करने में थाना प्रभारी पप्पू यादव, विनोद प्रजापति, तुलाराम कुस्तवार, भोगीराम शर्मा, आर. अरविन्द सिंह, आर. रामनिवास, आर. जितेन्द्र, आर. पवन, आर. हरीओम रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।