सामाजिक दूरी के साथ अता की नमाज, पेश की कुर्बानी
Aug 01 2020
ग्वालियर। शनिवार को कुर्बानी का पर्व ईदुÓजुहा बकरीद का पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत अकीदत और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों और घर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज अदा की की गई। इसके बाद पूरे नियमों के साथ परंपरानुसार बकरों की कुर्बानी पेश की गई। इस्लामी धर्मग्रंथों के अनुसार लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने प्रिय फर्जन्द हजरत इस्माईल को कुर्बानी के वास्ते पेश किया था। दरअसल, यह एक इ तेहान था, जिसमें हजरत इब्राहिम कामयाब हुए। इसी के साथ खलीलल्लाह कहलाए। हजरत इस्माईल के बदले में एक चौपाये की कुर्बानी कुबुल हुई।
कुर्बानी की इस महान यादगार के उपलक्ष्य में दुनिया भर के मुसलमान ईदुÓजुहा पर जानवरों की कुर्बानी पेशकर अल्लाह के हुजूर में अपनी बंदगी का सबूत पेश करते हैं। इस दौरान स ाी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुये पर्व को शालीनता के साथ मनाने का संकल्प लिया।
कोरोना महामारी के मरीजों की तादाद में लगातार हो रहे इजाफे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ईद पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। वहीं नमाज घरों में ही अता करने की बात कही थी। वहीं कुल पांच लोग मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं। इस नियम को माना गया और शहर की मोती मस्जिद से लेकर अन्य प्रमुख मस्जिदों में गिनती के लोगों ने नमाज पढ़ नियमों का पालन किया।
ईद के मौके पर दी बधाई
जिला प्रशासन व पुलिस अफसरों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद पर मुबारकबाद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है आज ईद के मौके पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित कई लोगों ने बधाई दी है। शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने जीवाजीगंज मस्जिद में पहुंचकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा कर इस महामारी से निजात दिलाने की दुआ मांगी।
जेल में बनी खीर-पूड़ी
शनिवार को भले ही बकरा ईद हो लेकिन जेल में रहने वाले कैदियों के लिए खीर-पूड़ी बनवाई गई। मुस्लिम कैदियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने मुस्लिम बंदियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह नेकी की राह पर चलें और बुराईयों का त्याग करें।
इबादतगाहों पर पुलिस तैनात
ईद के त्योहार पर भले ही इबादतगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग नहीं पहुंचे हों लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस अफसर सतर्क बने हुए हैं। सुबह से ही इबादतगाहों पर पुलिस के जवान तैनात हैं और जो लोग नमाज अदा करने पहुंचे उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि घर पर ही नमाज पढें़। इबादतगाहों में मौलाना ने नमाज अदा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









