डबरा पुलिस ने 5 हजार के फरारी ईनामी बदमाश को किया गिर तार

Aug 01 2020

ग्वालियर। एसडीओपी डबरा उमेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन की जा रही कार्यवाही के दौरान शनिवार को थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 गोयल को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी क्षेत्र के जंगीपुरा में ईनामी फरारी बदमाश आशिक खान को देख गया है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी डबरा सिटी ने थाना बल की टीम बना कर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त बदमाश को धरदबोचा। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आशिक खान पुत्र मुनब्बर बेग निवासी जंगीपुरा, माता वाली गली डबरा जिला ग्वालियर बताया। उक्त बदमाश थाना प्रभारी डबरा सिटी क्षेत्र के अप.क्र. 479/19 धारा 308, 294,34 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहा था। उक्त बदमाश की गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका: उक्त ईनामी फरारी बदमाश को गिर तार करने में थाना प्रभारी डबरा सिटीनिरी यषवंष गोयल, बिजेन्द्र भदौरिया, अविनाश पटसारिया, धीरेन्द्र शर्मा एवं सायबर सेल के विश्वीर जाट की सराहनीय भूमिका रही।