यह कैसा लॉकडाउन, खूब बिक रहा सामान
Aug 01 2020
ग्वालियर। त्योहारों के चलते भीड़भाड़ न हो और कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन दिन तक दुकानों के शटर कुछ दुकानों को छोड़कर डाउन करवाए हैं, लेकिन आलम यह है कि बाजारों में खरीदारी करने के लिए अच्छी खासी भीड़ लगी हुई है और चाय-पकौड़ी के शोकिन भी अपना शोक कर रहे हैं। प्रशासन ने इन दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए थे लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। शनिवार को ईद और रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान भीड़-भाड़ होने से कोरोना संक्रमण न फैले इसे देखते हुए मिठाई, किराना, राखी की दुकानें, मीट-मटन की दुकानें खुलने के आदेश दिए गए, लेकिन बाजारों में किराने की दुकानों के साथ-साथ नाश्ते की दुकानें खुली हुई हैं और इन पर अच्छी खासी भीड़ लगी है। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मोर बाजार में मावा की दुकानों के शटर खुले हंै और जमकर खरीदारी हो रही है तो कई जगह कपड़े की दुकानें खुली हैं।
गोल पहाडिय़ा पर हुआ विवाद
शनिवार सुबह गोल पहाडिय़ा पर किराने की दुकानें खुली हुई थी, इन दुकानों को बंद कराने के लिए जब पुलिस पहुंची तो दुकानदारों ने कहा कि दुकान खोलने की परमिशन है लेकिन पुलिसकर्मियों ने शटर डाउन करा दिए, इस बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस अफसरों तक यह बात पहुंची तो अफसरों ने कहा कि किराना खुला रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









