बहनों ने गुलजार कर दिए बाजार

Aug 01 2020

जिन बाजारों में पिछले कई महीनों से सन्नाटा पसरा हुआ था, जिन दुकानों पर ग्राहक चढऩे से कतरा रहे थे, वहां अब काफी भीड़ नजर आ रही है। इसकी वजह राखी का त्योहार है। बहनों के बाजार में आने से बाजारों में रौनक लौट आई है। 3 अगस्त को राखी है और राखी के मौके पर बाजारों में खरीददारी भी खूब हो रही है। राखियां भी खूब बिक रहीं हैं और ड्राय फ्रूट्स की डिमांड भी एकदम से निकल आई है। नारियल के गोले भी जमकर बिक रहे हैं और कपड़ा बाजार में कपड़ों की पूछ-परख भी बढ़ गई है। एक कपड़ा विक्रेता ने कहा, राखी के नजदीक आते ही कपड़ा बाजार में भी लोग पहुंचने लगे हैं।