पांच हजार का इनामी लुटेरा धरा
Aug 01 2020
ग्वालियर। लूट के मामले में फरार पांच हजार रुपए के इनामी लुटेरे को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। पकड़े गए लुटेरे को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच पूछताछ में जुट गई है। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि थाना आंतरी में लूट के मामले में फरार पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश के शिवपुरी लिंकरोड पर देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसआई राजकुमार, प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी, आरक्षक रणवीर यादव, अंगद यादव, राजेश तोमर, सतीश परिहार, चंद्रवीर, अनिल और रोहित को इनामी को पकडऩे के लिए रवाना किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट क्राइम ब्रांच के जवानों ने उसे दबोच लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









