1 मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान शुरु किया
Aug 01 2020
ग्वालियर। शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अब नगर निगम मास्क लेकर सड़क पर उतर आया है। यह मास्क लोगों को एकदम मु त दिए जाएंगे, इसके साथ ही लोगों को बचाव के टिप्स और सावधानियां भी बताई जाएंगी। इस अभियान का आगाज शनिवार सुबह निगमायुक्त संदीप माकिन ने फूलबाग चौराहे से किया है। अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगी।
इस तरह अंजाम लेगी योजना शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार कोरोना वायरस की जंग में फेस मास्क की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए शहर के नागरिकों को मास्क की उपयोगिता समझाने के लिए नगर निगम द्वारा 1 से 15 अगस्त तक 15 दिवसीय 1 मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान शुरु किया, जिसके तहत स्व- सहायता समूह एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों पर शिविर का आयोजन कर लोगों को मु त में मास्क का वितरण किया जाएगा । इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं व लोगों के सहयोग से मास्क बैंक की स्थापना भी की जाएगी, जिसमें दान में मिलने वाले मास्क का वितरण शहर के नागरिकों को किया जा सके।
यह करेंगे संचालन
इस अभियान के सुचारु संचालन के लिए नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। चौहान अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के निर्देशन में इस अभियान का संचालन करेंगे।
इन 6 स्थानों पर मिलेंगे मास्क
नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान के दौरान शनिवार से 15 अगस्त तक शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर का आयोजन कर मास्क का मु त वितरण किया जाएगा तथा लोगों को मास्क के प्रति जागरूक किया जाएगा। इन स्थानों में महाराज बाड़ा, मुरार बारादरी, हजीरा चौराहा, थाटीपुर चौराहा, बहोड़ापुर एवं फूलबाग आदि स्थान शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









