ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Aug 01 2020
ग्वालियर। शनिवार सुबह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में लापरवाह ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को भागते देख पीछा किया लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुय सड़क पर चकाजाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुरानी छावनी पुलिस ने लोगों को समझाया। काफी देर बाद लोग बीच सड़क से हटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कवायद शुरू की और परिजनों को सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन पहले घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुरानी छावनी मु य रोड पर राहुल सिंह भदौरिया पुत्र दिनेश सिंह भदौरिया निवासी दाऊजी के मंदिर के पास, पुरानी छावनी बाइक एमपी07 एनबी 0655 से मोतीझील की तरफ लौट रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी07एचबी7782 के चालक ने लापरवाही पूर्वक राहुल को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का संभवत: पिछला पहिया उसके सिर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई वहीं चालक भाग गया।
जैसे ही हादसे की सूचना आसपास के लोगों को लगी तो वे मु य सड़क पर पहुंच गए। इनमें से कुछ मृतक के क्षेत्र के थे। उन्होंने मुय सड़क पर चकाजाम लगा दिया और ट्रक चालक को पकडऩे की मांग करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाकर युवकों को काफी देर समझाती रही तब जाकर चकाजाम समाप्त किया गया। लोगों का कहना था कि यहां आए-दिन हादसे होते हैं, ट्रक चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। पुलिस का भी कोई जवान यहां मौजूद नहीं रहता है।
राहुल की मौत की खबर सुनते ही घर वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके साथ रोते-बिलखते परिजन भी गए। इनमें पिता दिनेश सिंह भदौरिया समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे। इधर जवान बेटे की मौत पर निवास पर भी सगे-संबंधियों का आना शुरू हो गया। सुबह तक तो सबकुछ ठीक था। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना स्थल पर कई लोगों ने बताया कि ट्रक चालक जिस प्रकार से ट्रक को चला रहा था उससे यह प्रतीत होता है कि या तो वह नशे में था या उसकी नींद पूरी नहीं हुई थी। हादसा इतना ह्दय विदारक था कि युवक क कुछ ही सेकंड में मौत हो गई।
पड़ताल की तो ट्रक मालिक का नाम छाया सिकरवार पुत्री प्रशांत सिंह सिकरवार निवासी एच-12 चेतकपुरी के नाम निकला। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने ट्रक मालिक को भी हादसे की सूचना देकर उन्हें बुलाया है ऐसी जानकारी मिली है। टीआई राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसा हुआ है, लेकिन मैं नाइट गश्त में था इसलिए ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









