एसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी भावभीनी विदाई
Jul 31 2020
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लियेे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राय सिंह नरवरिया एवं रक्षितनिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द दांगी के अलावा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार कोकोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण इस प्रकार हैं-निरीक्षक हीरासिंह चौहान, उप निरी. रविन्द्र सिंह, श्याम सुन्दर पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक राकेश चौहान, मनोहर सिंह भदौरिया, चित्तर सिंह, प.आर. जगदीश सिंह, रामफल पिपरौलिया, कल्लूरामवर्मा, घनश्याम सोलंकी, श्रीनारायण गुप्ता, सुरेश शर्मा एवं कमलेश तिवारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए। जिसमें थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक हीरासिंह चौहान एवं सहायक उपनिरीक्षक चित्तर सिंह पुलिस विभाग में 44 वर्ष 5 माह की सेवा उपरान्त सेवानिवृत्त हुए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









