आबकारी विभाग ने कंजरों के ढेरे पर मारा छापा,पांच हजार लीटर शराब बरामद
Jul 31 2020
ग्वालियर। ओवरप्रूफ स्प्रिट से बनी शराब अगर बाजार में बिकने आ जाती तो लोगों की जान भी जा सकती थी। आबकारी विभाग का कहना है कि जिस तरह ओवरप्रूफ स्प्रिट से यहां पर शराब बनाई जा रही थी, उसमें उन मानकों का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। शराब में एक निश्चित मात्रा में स्प्रिट मिलाई जाती है, जबकि यहां पर पानी में बिना नाप तौल के स्प्रिट मिलाई जा रही है, जिससे यहां पर बनने वाली शराब जहरीली हो जाती है। यह भी पता चला है कि अब कंजर ढेरों पर कंजर व्हिस्की के स्थान पर ओवरप्रूफ स्प्रिट से देशी शराब बनाई जा रही है। अब आबकारी विभाग पड़ताल कर रहा है कि इनके पास ओवरप्रूफ स्प्रिट कहां से आ रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा ने बताया कि कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें सूचना मिली थी कि मुरार थाना क्षेत्र के मोहनपुर इलाके में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर आबकारी टीम ने यहां पर दबिश दी और आबकारी विभाग को देखकर शराब बनाने वाले तो भाग गए, लेकिन आबकारी टीम को जमीन में छिपी हुई शराब मिली, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया, तो करीब पांच हजार लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
लगातार हो रही है कार्रवाई
आबकारी विभाग द्वारा मुरार के मोहनपुर इलाके में पिछले दो माह में यह तीसरी कार्रवाई है और आबकारी की कार्रवाई में लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद हुई है। लगातार कार्रवाई से इस इलाके में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी, अपर्णा विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिवनंदन शर्मा, राजेन्द्र पाठक, महेंद्र गुर्जर, राकेश मिश्रा, सुरेश पराशर, नरेश चौहान, आरक्षक चंद्रशेखर पवार, सुरेन्द्र सोलंकी, सुनील सिंह, रमेश बाबू, पंकज शर्मा, बृजेश नागर, मथुरा प्रसाद, सुशील कर्गैया, राजेन्द्र अहिरवार, प्रकाश सखवार, एकल कुटे, संजय भदौरिया के साथ एसएएफ जवान, मदन पांडेय, शगुन पटेलिया, एवं हरीश पटेलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पचास ड्रम ओवरप्रूफ स्प्रिट हुई बरामद
आबकारी विभाग ने यहां पर करीब एक से डेढ़ किलोमीटर के एरिया में 50 ड्रम जमीन से निकाले जिसमें ओवरप्रूफ स्प्रिट भरी हुई थी। बरामद ओवरप्रुफ स्प्रिट की कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई गई है। आबकारी विभाग ने ड्रम को जब्ती में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









