वारदात के इरादे से घूम रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Jul 31 2020

ग्वालियर। वारदात के इरादे से घूम रहे दो इनामी बदमाशों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सागरताल चौरहे के पास से दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है और रिश्ते में चाचा-भतीजे है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शुक्रवार  सुबह थाना प्रभारी बहोड़ापुर दिनेश ङ्क्षसह को सूचना मिली कि दो बदमाश किसी वारदात के इरादे से सागरताल पर घूम रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दबिश दी और दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछातछ की तो उन्होंने अपने नाम अनिकेत यादव निवासी शील नगर व लल्ला यादव निवासी आनंद नगर बताया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी आपस में चाचा-भतीजे है और लल्ला यादव चाचा तो अनिकेत भतीजा है।
हत्या के प्रयास के मामले में है पांच-पांच हजार रुपए का इनाम
पुलिस ने जब उनकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि थाने के सामने मारपीट व गोली चलाने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह किस वारदात के इरादे से घूम रहे थे।
इनामी आरोपियों को पकडऩे में बहोड़ापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत, एएसआई रामेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक कमल वर्मा, अभिषेक शर्मा, जसविंदर सिंह और अनूप सिंह गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।