क्या हप्पू की गवाही पलटेगी उसकी किस्मत सारी?
Jul 31 2020
एण्ड टीवी के पसंदीदा शो हप्पू की उलटन पलटन के नये एपिसोड्स का प्रसारण हाल ही में शुरू हुआ है और यह एक-के-बाद-एक कई और मनोरंजक कहानियां हमारे सामने ला रहा है। आगामी एपिसोड्स में एक और दिलचस्प कहानी दिखाई जायेगी, जहां हप्पू को कमिश्नर को इम्प्रेस करने का एक और मौका मिलेगा। कमिश्नर का दिल जीतने के चक्कर में हप्पू और ज्यादा गड़बड़ियों में उलझ जाता है।
आगामी एपिसोड में हम देखेंगे कि कमिश्नर हत्या के मामले में फंसे हुए हैं और इसका गवाह दरोगा हप्पू सिंह है। कमिश्नर ने हप्पू सिंह से रिपोर्ट में स्पष्ट बयान देने और उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने में मदद करने का अनुरोध किया है। दुर्भाग्यवश, इसके बाद जो होता है, उसने हप्पू सिंह को और भी मुसीबत में डाल दिया है और वह एक-के-बाद-एक कई गड़बड़ियों में उलझता चला जाता है। कमिश्नर का दिल जीतना हप्पू का हमेशा से ही एक सपना रहा है, लेकिन क्या वो इस बार अपने इस सपने को पूरा कर पायेगा? आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे कमिशनर खुद ही मर्डर के केस में ही फंस जाता है?
इस रोमांचक एपिसोड के बारे में बात करते हुए, दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभाने वाले योगेश त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हालात कुछ ऐसे हैं कि कमिश्नर खुद ही मर्डर के एक झूठे केस में फंस जाता है और उसकी आखिरी उम्मीद है हप्पू, जो इस केस का गवाह है। अचानक हुई यह घटना हप्पू के लिए उन्हें इम्प्रेस करने का एक सुनहरा अवसर बन जाएगी। थाना चीफ बनने का उसका सपना तभी पूरा होगा जब वह कमिश्नर को बचा पाएगा। लेकिन जल्द ही हप्पू खुद को एक अप्रत्याशित स्तिथि में फंसा हुआ पाएगा जो उसको गवाही देने से रोक देगा। कई हास्यप्रद घटनायें एक ऐसी स्थिति उत्पन्न करेंगी, जिसमें हप्पू फंस जायेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे हप्पू कमिश्नर को बचाने के लिए आगे आएगा और कमिश्नर को इम्प्रेस करने के अपने सपने को पूरा कर पाएगा?
और अधिक जानकारी के लिए देखते रहिये, हप्पू की उलटन-पलटन का जबरदस्त एपिसोड, हरर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर देखें!
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









