एसपीने किया महाराज बाड़े पर राखी बाजार का निरीक्षण

Jul 30 2020

ग्वालियर। गुरुवार को नये एसपी अमित सांघी ने गोरखी मैदान का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। रक्षा-बंधन के लिए रक्षा सूत्र विके्रताओं को अस्थाई तौर पर अपनी दुकान लगाने के लिए यहां स्थान दिया गया है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए महाराज बाड़ा पर दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। संभवत: आज से यहां दुकानदार अपने स्टॉल लगाना शुरू कर देंगे।