सोनागिर में संतो का वात्सल्य महामिलन एवं 700 श्रीफल चढ़ाकर महापूजन 3 को
Jul 30 2020
ग्वालियर। 3 अगस्त को सोनागिर सिद्धक्षेत्र की भ_ारक कोठी में रचा जाएगा एक नया इतिहास क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर जी महाराज के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रक्षाबंधन को वात्सल्य दिवस महोत्सव के रूप में ऐतिहासिक रूप से मिलन कर मनाया जाएगा। चातुर्मास समिति के प्रचार मंत्री सचिन जैन ने बताया कि वात्सल्य महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए नरेश जैन डबरा आशीष जैन डबरा अजीत जैन शिवपुरी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कई संत संघों का होगा वात्सल्य मिलन होगा।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल ने बताया कि मुनि प्रतीक सागर जी करेंगे सभी संतो की अगवानी। प्रात: 9-30 बजे सोनागिर में विराजमान सभी आचार्य संघ मुनिराज, आर्यिका जी, ऐलक जी, क्षुल्लक जी का सामूहिक आहार चर्या भट्टाराक कोठी में होगी। तत्पश्चात दोपहर 1-30 बजे से वात्सल्य दिवस महोत्सव पर विशेष धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारंभ बालक बालिकाओं द्वारा नृत्य मंगलाचरण से होगा। गणधराचार्य आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलन, कंपन आचार्य आदि 700 मुनिराज की संगीत में महापूजन 700 श्रीफल चढ़ाकर, सभी आचार्य मुनिराजो के पादप्रक्षालन, शास्त्र भेंट, संतो की पिच्छिका में राजा पदमा द्वारा राखी बांधी जाएगी। सभी संतो के रक्षाबंधन पर विशेष प्रवचन। महाआरती, मुनि श्री द्वारा सभी श्रावक श्राविकाओ को रक्षासूत्र प्रदान किये जायेंगे। शाम 5 बजे सभी भक्तों का सामूहिक वात्सल्य भोजन आदि का आयोजन किया जाएगा।
मुनिश्री प्रतीकसागर महाराज ने बताया कि जैन दर्शन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को आक पनचार्य आदि 700 मुनिराज का उपसर्ग विष्णुकुमार मुनि राज ने दुर किया था इस लिए स पूर्ण जैन समाज इस दिन को वात्सल्य दिवस रक्षा बंधन के रूप में मता है नगर में विराजमान मुनियो को खीर का अहार दिया जाता है एवं उन की पिंछी में रक्षा सूत्र बाँधकर मुनि राज की रक्षा का संकल्प लेता है। लॉकडाऊन में सरकार के नियमों का पालन करते हुए माक्स पहनकर ओर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









