महाराज बाड़े पर फुटपाथी दुकानदार बैठे धरने पर
Jul 29 2020
ग्वालियर। कोरोना की मार सभी झेल रहे हैं और ऐसे में राखी का त्योहार आते ही उन परिवारों पर सबसे ज्यादा संकट के बादल मंडरा रहे हैं जो सड़क पर सामान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इन फुटपाथी दुकानदारों को उ मीद थी कि त्योहार के समय पर उन्हें पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष राहत मिलेगी। दो दिन पहले सत्ता पार्टी नेताओं ने भरोसा दिलाया था कि त्योहार मनाने के लिए दुकानें लगवाई जाएंगी और फुटपाथी बाजार सज भी गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने और दुकानदारों द्वारा आपत्ति करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने फुटपाथी बाजार को हटाने के आदेश दे दिए, जिससे इन कारोबारियों पर परिवार के भरण पोषण का संकट मंडराने लगा है, साथ ही त्योहार कैसे मनाएं, इसे लेकर परेशान हैं।
प्रशासनिक अफसरों ने जब दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी और नगर निगम ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी तो फुटपाथी दुकानदारों ने विक्टोरिया मार्केट के सामने धरना- प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन व नगर निगम द्वारा उन्हें बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि त्योहार के समय पर राहत देनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि जल्द ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन अब तक तय नहीं हुआ है कि दुकानें कहां लगेंगी। बीते रोज दुकानदारों ने जब धरना प्रदर्शन किया तो प्रशासनिक व निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कहा कि त्योहार मनाने के लिए दुकानें लगवाई जाएंगी। दुकानदारों का कहना था कि बाड़े के आसपास दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए, जिस पर अफसरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो दुकानदार भी धरने पर डटे हुए हैं।
फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों के लिए प्रशासनिक अधिकारी जगह के लिए मंथन करने में जुटे हैं और 5 स्थानों का निरीक्षण भी किया गया। एडीएम किशोर कान्याल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह, नगर निगम अधिकारियों ने जिन स्थानों का निरीक्षण किया उसमें गोरखी स्कूल परिसर, स्मार्ट सिटी पार्किंग, गजराराजा स्कूल कै पस शामिल हैं। इसके साथ ही हॉकर्स जोन क पू पर भी देखे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









