शहरवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार
Jul 29 2020
ग्वालियर। अंचल में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय होने व आसमान में काली घटाओं के छाए जाने के बाद शहरवासी बारिश के लिए आसमान में टकटकी लगाए हुए हंै। बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से शहरवासियों ने राहत तो ली लेकिन यह बूंदें कुछ ही देवर बाद थम गईं जिससे लोग उमस और गर्मी से फिर परेशान होते हुए दिखाई दिए।
मौसम विभाग का दावा है कि सिस्टम के साथ अरब सागर से आ रही नमी मिलने के बाद भी बारिश नहीं होना चिंता का विषय है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश जरुर होगी। बंगाल की खाड़ी व राजस्थान में बने सिस्टम के साथ ही अंचल से टर्फ लाइन गुजरने के बाद आसमान में छाई काली घटाए कुछ देर बरसने के बाद आगे बढ़ गई। मंगलवार को सुबह हुई बारिश पूरे शहर पर मेहरबान नहीं हुई। केवल लश्कर व मुरार में रिमझिम बारिश के बाद आसमान में छाई काली घटाएं बिना बरसे ही आगे बढ़ गईं। हल्की बारिश व आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते दिन ही नहीं बल्कि रात में घरों के अंदर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही।
उमस व बेचैन कर देनी वाली इस गर्मी से राहत देने के लिए लोगों को कूलर व पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रही है। गर्मी का आलम यह है कि घरों के अंदर घुस चुकी उमस लोगों को खासा परेशान कर चौबीस घंटे गर्मी का अहसास करा रही है। इस चिपचिपी गर्मी से राहत देने के लिए अब अंचलवासियों को केवल आसमान में छाई काली घटाएं ही बरस कर गर्मी से राहत दे सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल मानसून की चाल धीमी है। सिस्टम व टर्फ लाइन सक्रिय होने के बाद नमी नहीं मिल पाने के कारण बीते एक सप्ताह से बारिश पर ब्रेक लगे होने से अंचलवासी उमस भरी गर्मी से खासे परेशान हैं। वहीं दिन में तेज धूप खिलने से दिन व रात के पारे में हो रही बढ़ोतरी ाी शहरवासियों को खासा परेशान कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









