ईद 1 व रक्षाबंधन 3 को, बाजार रहे फुल

Jul 28 2020

ग्वालियर। बहन-भाई का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। ईद और राखी के त्योहार को देखते हुए अभी से ही खरीदारी शुरू हो गई है।
कोरोना संक्रमण के चलते बाजारों में कब ताले लग जाएं, इसे लेकर हर किसी में असमंजस है और इस त्योहार के दौरान ताले लगने के कारण वह नए व और राखी व जरूरी सामान खरीदने से वंचित न रह जाएं, इसे देखते हुए सुबह से ही खरीदारी करने के लिए बाजारों में बहनें पहुंच रही हैं। भाई की कलाई पर सुंदर राखी बांधने के लिए बहनें मनपसंद राखियां खरीद रही हैं तो वहीं ज्वेलर्स की दुकानों पर सोने-चांदी की राखियां रखी हुई हैं, लेकिन इनकी खरीदारी कम मात्रा में हो रही है। संक्रमण के चलते पिछले चार माह से बाजारों के शटर खुले और बंद रहे, जिससे अर्थव्यवस्था भी बिगड़ी हुई है, जो बहनें अपने भाई की कलाई पर हर बार सोने या चांदी की राखी बांधती थीं, वह अब रेशम की राखी खरीदकर सब्र कर रही हैं। 
बाजारों में सबसे ज्यादा बहनों की भीड़ नजर आ रही है और राखी के दौरान किसी भी चीज के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसे देखते हुए सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी करते हुए जेब ढीली कर रही हैं। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते बाजारों में धन वर्षा हो रही है। भाई की कलाई सुंदर दिखे इसके लिए घंटों दुकानों पर खड़े होकर राखी पसंद कर रही हैं। बाजार में मंगलवार को खरीदारों की भीड़ लगना शुरु हो गई। दुकानदारों के मुताबिक अच्छा कारोबार होने की उ मीद बनी हुई है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मोतियों व ब्रासलेट को ज्यादा पसंद कर रही हैं तो बच्चों के लिए टेडीवियर की राखी खरीद रही हैं। कई बहनें अपने भाई की कलाई पर सोने और चांदी की राखी बांधने के लिए ज्वेलर्सों की दुकानों पर खरीदारी करती नजर आ रही हैं।            
इसलिए भी लग रही है भीड़
सावन शुरू होते ही त्योहारों की झड़ी शुरू हो गई है और तीन अगस्त को जहां रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा तो वहीं उससे पहले ईद का पर्व मनेगा। जिसके चलते नए व ों और कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी हो रही है। ईद पर नए कपड़े पहनने के लिए मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा एक अगस्त को बाजारों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। सिर्फ किराना, राखी और मिठाइयों की दुकानें खोलने के लिए कहा गया है। रक्षाबंधन के दो दिन पहले कपड़े से लेकर जनरल स्टोर, शृंगार का सामान और जूते चप्पलों की दुकानें बंद रहेंगी, जिसके चलते वह अभी से ही खरीदारी कर रहे हैं। 
बात करने तक की फुर्सत नहीं
भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसके चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। रेडीमेड कपड़ों को खरीदने के लिए मार्केटों में पहुंचकर ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। मौसम के अनुसार परिधानो ंको भी युवा प्राथमिकता दे रहे हैं। युवा सबसे ज्यादा जींस और रेडीमेड शर्ट व टीशर्ट पसंद कर रहे हैं। युवतियां सलवार सूट को दरकिनारा कर लैगी, कुर्ती पसंद कर रहीहैं। कॉलेज और स्कूलों मे पढऩे वाली युवतियां जीन्स व शॉर्ट शर्ट को प्राथमिकता दे रही हैं। महिलाएं मनपसंद साडिय़ां खरीदने के लिए दुकानों पर बैठकर साडिय़ों को पसंद कर रहीं हैं तो वहीं सलवार सूट की भी खरीदारी हो रही है।