50 हजार के गहने और नगदी चोरी
Jul 28 2020
ग्वालियर। शतादीपुरम में एक महिला दूसरे कमरे में सोती रही और चोर छत के रास्ते आया अलमारी से सोने-चंादी के जेवर और नगदी समेटकर ले गया। जब महिला की बेटी जॉब से वापस आई और एटीएम को लॉकर में रखा तो खाली लाकर देाकर उसके होश उड़ गए। लॉकर में रखा सारा गोल्ड गायब था। मां और बेटी तुरंत ही महाराजपुरा थाने गए और चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।
पीडि़ता रजनी गिरयाम ने बताया कि मैं होटल आदित्याज में जॉब करती हूं। मां कमला पत्नी दीप सिंह निवासी हैं और हमारा पी-296 शतादीपुरम में निवास है। मैं होटल के लिए निकली। मेरी मां को सिर में दर्द हुआ तो वे टेबलेट लेकर सो गईं। इस दौरान मेन गेट पर ताला लगा दिया। दो बजे के बाद चोर हमारी छत के रास्ते दूसरे कमरे में आया और अलमारी का लॉकर खोलकर दो मंगलसूत्र, एक झुमकी, तीन लेडिस रिंग और नगदी 6 हजार रुपए चोरी कर ले गया।
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और जांच शुरू की। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ताऊजी के पास रहता है। यहां वह और मां रहते हैं। पिता चार साल से लापता है वे छतरपुर में सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं उनकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज है।
फरियादिया ने बताया कि उनके घर के मेनगेट से कोई अंदर नहीं गया है। चोर छत के रास्ते से उनके घर घुसा है। एफआईआर में दर्ज कराया है कि उनका पड़ौसी शत्रुघन परमार जो स्मेक पीने का आदी है उसपर चोरी का शक है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









