चोरी के मोबाइल बेचने घूम रहे दो चोर दबोचे

Jul 28 2020

ग्वालियर। जनकगंज थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल बेचने आए दो चोरों को पकड़ लिया है। पकड़े गए चोरों से चोरी के तीन मोबाइल तथा की वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
जनकगंज थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को  मुखबिर से सूचना मिली कि एक पतला सा युवक माधव नगर गेट नंबर एक के पास सस्ते मोबाइल किसी को बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम को बदमाशों को पकडऩे के लिए पहुंचाया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसकीं घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम इस्माइल खान पुत्र सलीम खान निवासी संजय नगर, मूलादास की बगिया बताया। उसके कब्जे से एक मोबाइल पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह मोबाइल और पर्स उसने रेखा कुशवाह निवासी मुरकुटो माता मंदिर, तारागंज के निवास से चोरी किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी सूरज जाटव पुत्र गोविंद जाटव निवासी काली मंदिर के पास संजय नगर को भी पकड़ लिया। इसके कजे से भी चोरी के दो मोबाइल जप्त किए गए। 
मोबाइल व नगदी चोरी
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर से चोर एक मकान में चार्जिंग पर लगा मोबाइल और नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर, लक्ष्मीगंज में गौरव पुत्र रणजीत चौहान का निवास है। रात को चेार घर में घुसे ओर मोबाइल व 13 हजार रुपए नगदी कुल 25 हजार रुपए का माल चोरी कर ले गए।