बारिश हुई, गर्मी से मिली निजात
Jul 28 2020
ग्वालियर। आज ग्वालियर जिले में सुबह के समय रिमझिम बारिश हुई। सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन के उत्तरी क्षेत्र और हिमालय की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके प्रभाव से फिलहाल हल्की बारिश होती रहेगी। मानसून सक्रिय हो चुका है।
मौसम विभाग का दावा है कि ट्रफ लाइन अंचल से होकर गुजर रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ब्रांच में मानसून सिस्टम सक्रिय है। इससे मध्यम दर्जे की बारिश ग्वालियर सहित अंचल में होगी, जिससे गर्मी से राहत मिल जाएगी। मंगलवार को काले बादल सक्रिय हो गए और शहर के कई हिस्सों में तेज तो रिमझिम बारिश शुरू कर दी। कुल पौन घंटे बारिश हुई।
तीन दिन तेज बारिश की संभावना
मानसून ट्रफ लाइन फिर से गुजर रही है। पश्चिमी अरब सागर और दक्षिणी गुजरात के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम कई दिन पूर्व से सक्रिय हो चुका है। इस कारण अगले 24 घंटे हल्की बारिश और और उसके बाद मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
थोड़ी ही देर में नाले भरे
लश्कर और ग्वालियर में हुई बारिश के कारण नाली-नाले उफन गए और सड़कें लबालब हो गईं। उपनगर ग्वालियर की निचली बस्तियों में घरों में पानी भर गया। जेल रोड तिराहा से संत कृपाल सिंह आश्रम, गौरीशंकर स्कूल की ओर जाने वाला नाला उफन पड़ा। वहीं पाताली हनुमान, कांचमिल, बिरलानगर, गोसपुरा, मेवाती मोहल्ला, 12 बीघा, अपना घर कॉलोनी, छप्पर वाला पुल ,नदी गेट पारीदी मोहल्ला समेत कई स्थानों की सड़कें डूब गईं और कई घरों में पानी भर गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









