भगत सिंह मंडल महिला मोर्चा की चुनावी वीडियो कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई
Jul 27 2020
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के भगत सिंह मंडल की चुनावी वीडियो कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के मु य आतिथ्य में एवं जिला संयोजक श्रीमती सुमन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, विधानसभा प्रभारी ग्वालियर पूर्व हरि मोहन पुरोहित, जिला सह संयोजक नीरू ज्ञानी, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश परमार उपस्थित थे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी के बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव आए एवं जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला संयोजक सुमन शर्मा, जिला अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, विधानसभा प्रभारी हरिमोहन पुरोहित, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश परमार का मार्गदर्शन मिला। साथ ही सभी ने इस महिला मोर्चा की सफल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सराहना की कहा इस कोरोना महामारी में यही एक उपाय है जिसके माध्यम से हम अपने काम के अंजाम तक पहुंच सकते हैं साथ ही स्वयं को और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। वीडियो कांफ्रेंस का एजेंडा चुनावी रणनीति एवं संरचना पर आधारित था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन विधानसभा प्रभारी रेशु राजावत ने किया आभार जिला सह संयोजक श्रीमती नीरू ज्ञानीने किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की विशेष भूमिका आईटी सेल सुनील शर्मा मिश्रा की रही। इस बैठक में प्रमुख रूप से जो विचार रखें पूर्व जिला अध्यक्ष विनती शर्मा, विधानसभा सह प्रभारी रेखा त्रिपाठी । इस बैठक में भगत सिंह मंडल की बहने एवं जिले की पदाधिकारी बहने उपस्थित थी। मंडल सह प्रभारी गीता मेवाफरोश, विद्या थोराट, सुमन चौरसिया, किरण भदोरिया, कैलाश शर्मा, सुधा राजावत, करुणा सक्सेना, प्रीति थोराट, पुष्पा शर्मा, सहित बड़ी सं या में बहने उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









