लूट के मामले में फरार स्थाई वारंटी एवं दो चोरों को चोरी की मोटर साईकल सहित किया गिर तार

Jul 27 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देशों केे परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर शहर-पूर्व, श्रीमती सुमन गुर्जर एवं नगर पुलिस अधीक्षक, विश्वविद्यालय रत्नेश सिंह तोमर नेे अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को लूट डकैती व चोरी के बदमाशों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देषित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी झॉंसी रोड  राजीव बिरथरे को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2013 में थाना झॉंसी रोड में लूट एवं डकैती की घटना में फरार स्थाई वारंटी मनीष वर्मा को न्यू पारस विहार कॉलोनी चन्द्रवदनी नाका ग्वालियर मे देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी झॉसी रोड ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाश  को धरदबोचा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीष वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी नाका चन्द्रबदनी जिला ग्वालियर बताया उक्त बदमाश से शक्ति से पूछताछ करने पर उसने थाना झॉसीरोड क्षेत्र में वर्ष 2013 में उसके द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में थाना प्रभारी झॉंसी रोड राजीव बिरथरे को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति चोरी की नीले रंग की अपाचे मोटर साईकल बेचने के इरादे से शंकर चौक पर खडे है उक्तसूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी झॉसी रोड ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाशों  को धरदबोचा पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम धर्मवीर रावत पुत्र हाकिम सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी सरबाई थाना आरोन जिला ग्वालियर ,   हासिम अली पुत्र रियाज अली उम्र 21 साल निवासी पिछोरों की पहाडिया बतया उक्त आरोपियों के कब्जे से विगत दिनों थाना झॉसी रोड के केंसर हॉस्पीटल से चुराई गई एम.पी. 06 एम.आर. 2545 अपाचे मोटर साईकिल को बरामद की गयी।