हत्या के प्रयास का आरोपी पकड़ा

Jul 27 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक  ग्वालियर नवनीत  भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराज पुरा ग्वालियर रवि भदौरिया के निर्देशन में पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार व पुलिस थाना हजीरा  की टीम ने  हत्या के प्रयास का आरोपी शेरू उर्फ गोविंद सिकरवार पुत्र गोपाल सिंह सिकरवार उम्र 20 वर्ष निवासी गोपाल नगर गदाईपुरा को  मुखबिर की सूचना पर उसके ताऊ के घर से गिर तार किया। शेरू सिकरवार गिर तारी से बचने के लिए अपने मकान की छत से भाग कर अपने ताऊ के मकान की छत से आंगन में कूदकर जीने की भंडरिया में छुप गया था जिसे हजीरा पुलिस टीम ने दबोच लिया। घटना का संक्षिप्त विवरण   फरियादी  फरियादी प्रकाश सिंह उर्फ धन सिंह भदोरिया पुत्र ओमवीर सिंह भदौरिया उम्र 30 वर्ष निवासी लाइन नंबर 5 बिरला नगर ग्वालियर ने  रिपोर्ट की थी कि एबी रोड पर होटल मेजबान चलाता है वह  11  बजे काउंटर पर बैठा था तभी गौरव यादव उर्फ गौरी यादव व  शेरू सिकरवार अपने 2 अन्य साथियों  के साथ आए पुराने  झगड़े को लेकर मां बहन की आश्लील गालियां दी व  गौरी यादव ने तमंचे से गोली जान से मारने की नियत से मार दी। मेरे पेट में बाई तरफ गोली लगी। प्रकरण का आरोपी गौरव उर्फ गौरी यादव निवासी गदाईपुरा को गिर तार कर एक कट्टा 315 बोर व एक जिंदा राउण्ड बरामद  किया जा चुका था गौरी यादव आदतन अपराधी है इसके विरुद्ध थाना हजीरा में मारपीट के अपराध दर्ज हैं। आरोपी शेरु उर्फ गोविंद सिकरवार पुत्र ओमपाल सिंह व  लला उर्फ दिनेश पटेल पुत्र कमल किशोर निवासी गोपाल नगर गदाईपुरा  से फरार थे। थाना हजीरा में अपराध क्रमांक 49/ 200 धारा  307, 294, 34 आईपीसी पंजीबद्ध किया था व धारा 25/27आर्म्स एक्ट का इजाफा किया था।
पुलिस थाना हजीरा की टीम -एस आई अभिलाख सिंह तोमर, ए एसआई रविंन्द्र कुशवाह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक लेखराज सिंह, शिवसिंह,  जितेंद्र जादौन व सतेंद्र नरवरिया की मु य भूमिका रही।