सोनी सब के तेनाली रामा में विजयनगर में वाटर सप्‍लाई के लिए होगी लड़ाई

Jul 27 2020

सोनी सब का शो तेनालीरामा अपने किरदारों और ज्ञानवर्धक कहानियों के माध्यम से अपने दर्शकों का लगातार मनोरंजन करता आ रहा है। रामा (कृष्ण भारद्वाज) 20 साल से अधिक वर्षों के बाद विजयनगर लौटने के बाद, बीरबल (अमित मिस्त्री) और उसकी बुद्धिमता का सामना करने के लिए तैयार है।
विजयनगर में सर्वोत्तम राज्य प्रतियोगिता को हारने के सच को पचा न पाने के बाद, अकबर ने दक्षिणी राज्यों में पानी के बहाव को रोकने वाले बांधो को बंद कर दिया और विजयनगर में पानी की कमी पैदा कर दी। नदी के सूख जाने के कारण, रामा अकबर और बीरबल को बुद्धू बनाने के लिए अपनी बुद्धि और चतुराई उपयोग करने की कोशिश करते हैं। वह नदी के नीचे छिपे हुए खज़ाने के खोज की खबर फैलाना शुरू करते हैं, जोकि असल में रानी सुलक्षणा देवी(नीता शेट्टी)के हीरे हैं, हालांकि बीरबल अभी भी आश्वस्त नहीं होता है। इस कहानी के पीछे का सच जानने की कोशिश में अकबर और बीरबल विजयनगर में एक व्यापारी के रूप में प्रवेश करते हैं और सच को उजागर करने के लिए तथाचार्य (पंकज बेरी)को ढूंढने की कोशिश करते हैं। वे इस प्रयास में विफल हो जाते हैं, लेकिन उनके पास रामा को अपनी कहानी में फंसाने के लिए एक बड़ी योजना है। वे एक आदमी को भेजते हैं जो ये दावा करता है कि कृष्ण नदी उसकी वैध संपत्ति है और जो कुछ भी नदी के किनारे स्थित है वो भी उसी की संपत्ति है, जिसमें हीरे भी शामिल हैं।
रामा अकबर और बीरबल को विजयनगर तक पानी के प्रवाह को वापस शुरू करने के लिए कैसे मनाएंगे? क्या वह इस प्रक्रिया में रानी सुलक्षणा के हीरे को खो देंगे?
कृष्ण भारद्वाज, जो शो में रामा का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, "विजयनगर पानी की कमी का सामना कर रहा है और रामा विजयनगर में पानी की आपूर्ति वापस लाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। जबकि वो अकबर को छुपे हुए खजाने की अपनी कहानी के साथ बेवकूफ बनाने में कामयाब हो जाता है, लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती बीरबल को मनाना है। इस पूरी प्रक्रिया में,अब उसे रानी सुलक्षणा का हीरा खो देने का डर है। आगामी एपिसोड्स दर्शकों को आश्चर्यचकित तो करेगा ही लेकिन निश्चित रूप से उनका मनोरंजन भी करेगा।"
तेनाली रामा देखते रहें,  सोमवार से शुक्रवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर