अज्ञात चोरों ने मोबाइल सहित 15000 उड़ाये

Jul 26 2020

ग्वालियर।  संजय नगर काली माता मंदिर के पास  एक घर में अज्ञात चोरों ने मोबाइल सहित 15000 उड़ा दिए रेखा कुशवाहा पुत्री  चेतराम कुशवाह अपने मायके संजय नगर आई थी जहां उन्होंने भाई के कमरे में मोबाइल चार्ज करने के लिए  उनकी अलमारी में रख दिया एवं पर्स भी उन्होंने वही टांग दिया था  जिसमें 15000 रखे थे। जिन्हें अज्ञात चोर ऊपर छत के रास्ते से  घर में घुसकर चोरी कर ले गया।  जब वहां सुबह जागे तो उन्हें पर्स एवं मोबाइल उस स्थान पर नहीं मिले।  उन्होंने आसपास काफी तलाश की पर वहां नहीं मिले। उन्होंने अपने मोबाइल पर फोन किया तो वहां   बंद जा रहा था  उन्हें तत्काल जनकगंज थाना पहुंचकरउन चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई।