आठ दुकानों के शटर तोड़कर चोरी पुलिस गश्त की खुली पोल
Jul 26 2020
ग्वालियर। पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने एक कॉ पलेक्स की आठ दुकानों के ताले चटकाकर नगदी, सामान सहित करीब सात से आठ लाख रुपए का माल पार कर ले गए। वारदात ग्वालियर थाना क्षेत्र के किलागेट रोड स्थित तपेश्वरी कॉ पलेक्स की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुला लिया।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी निवासी दिलीप राय पेशे से व्यवसायी है और उनकी किलागेट रोड स्थित तपेश्वरी कॉ पलेस में त्रिपति बालाजी के नाम से साडिय़ों की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी एक लाख रुपए तथा एलसीडी के साथ ही अन्य सामान पार कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि उनकी दुकान के साथ ही 7 अन्य दुकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी बलवीर मावई व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद कैट पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। जल्द चोरों को पकडऩे की मांग की है।
एक साथ आठ दुकानों के ताले टूटने पर मार्केट में दुकानदारों में दहशत का माहौल है कि आज इन्हें चोरों ने निशाना बनाया है और कल उनकी दुकान के ताले ना टूट जाए।
यह भी हुए वारदात का शिकार
लोहामण्डी निवासी अनिल लिखार की आर्टीफिशियल Óवेलरी की दुकान से चोर करीब आधा लाख रुपए से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए। उधर घासमण्डी निवासी मुकेश राय की कृष्णा कलेक्शन के नाम से शॉप है और चोर यहां से एक लाख रुपए का सामान सहित गल्ले में रखी करीब 20 हजार रुपए नगदी पार कर ले गए।
घासमण्डी निवासी नीतेश राय की वीयर फेशन के नाम से शॉप है और चोर यहां से गल्ले में रखे करीब 28 हजार रुपए और करीब आधा लाख रुपए से ज्यादा का माल चोरी कर ले गए। वहीं घासमण्डी निवासी नवनीत रस्तोगी की रस्तोगी गारमेंट के नाम से शॉप है और चोर उनकी दुकान से 45 हजार रुपए नगदी के साथ ही करीब आधा लाख का माल समेट ले गए।
पीएचई कॉलोनी निवासी देशराज गिरवईया की एफजेडी विवाह कलेक्शन के नाम से शॉप है। चोरों ने दुकान में रखे करीब दस हजार रुपए और दो लाख रुपए के लहंगे व अन्य सामान समेट ले गए। उधर काशी नरेश की गली निवासी महेन्द्र अग्रवाल की बालाजी कलेक्शन से चोर 17 हजार रुपए नगदी सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। वहीं घासमण्डी निवासी मनीष रस्तोगी पेशे से डॉक्टर हैं और चोरों ने उनके क्लीनिक के ताले चटकाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लॉक लगा होने से वारदात में सफल नहीं हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









