स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर घेरी कलेक्ट्रेट
Jul 25 2020
ग्वालियर। प्रायवेट स्कूल संचालकों द्वारा फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद पड़े हैं और कुछ स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। स्कूलों में ताले लटके होने के बाद भी अभिभावकों पर फीस जमा करने के लिए हर रोज संचालक फोन कर रहे हैं और फीस जमा न करने पर नाम काटने की धमकी दे रहे हैं जिसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी बनी हुई है।
शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अभिभावकों व चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने नो स्कूल नो फीस को लेकर प्रदर्शन कर एडीएम किशोर कल्याण को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुए संस्था के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने बताया कोरोना वैश्विक महामारी के चलते हुए आम आदमी रोजी-रोटी को लेकर परेशान हैं बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर पा रहा है ऐसी स्थिति में स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार फीस जमा करने की मांग की जा रही है जबकि अभी पूरे देश में स्कूल खोले ही नहीं गए तो फिर किस बात की फीस।
ऑनलाइन के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है और ना ही इसके लिए अभिभावकों की कोई राय ली गई है अभिभावकों पर अनावश्यक रूप से फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है जैसे कि अभिभावकों को मानसिक प्रताडऩा से गुजरना पड़ रहा है। कभी ड्रेस के नाम पर कभी किताबों के नाम पर मोटा पैसा समय-समय पर स्कूलों द्वारा अभिभावकों से वसूला जाता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक स्कूल ना खेलने तब तक अभिभावकों पर इसका दबाव ना बनाया जाए और उस पीरियड की फीस न ली जाए।
इस अवसर पर अनुराग श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, रोहित अस्थाना, आरके श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, तृप्ति भटनागर, अनूप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, अभय श्रीवास्तव, विनीत वर्मा, गिरधारी लाल, दीपक श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, पवन जाट आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









