बाजार फुल, लग रहा जाम
Jul 25 2020
ग्वालियर। त्योहारी सीजन में जरूरत का सामान खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसे देखते हुए बाजारों में अच्छी खासी भीड़ लग रही है। राखी और ईद के त्योहार पर जहां बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है तो वहीं जाम की स्थिति बनने लगी है। फुटपाथी दुकानें सजने से छोटे दुकानदारों को राहत मिल गई है, लेकिन आम लोगों के लिए यह मुसीबत बन गई है। सावन के इस माह में त्योहारों की झड़ी हुई है और रक्षाबंधन का त्योहार 3 अगस्त को है तो ईद उल जुहा एक अगस्त को है, जिसके चलते बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। त्योहार के दौरान लॉकडाउन लगने से परेशान न होना पड़े, इसे लेकर लोग अभी से ही खरीदारी कर रहे हैं। शहर में यह अफवाह जोरों से है कि त्योहार के दौरान लॉकडाउन भोपाल की तरह लग सकता है तो कुछ लोग रक्षाबंधन के बाद 10 दिन बाजार बंद होने की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं जिससे लोगों में भ्रम है कि कहीं ऐसा न हो कि एक बार फिर से दुकानों के शटर डाउन हो जाएं और परेशान होना पड़े। प्रशासन द्वारा आदेशित किया गया है कि रविवार 26 जुलाई को पूरी तरह से बाजार बंद रहेंगे, जिससे जरूरत का सामान खरीदने के लिए शनिवार को बाजारों में सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है।
एक अगस्त को ईद का त्योहार मनाया जाएगा और इस दिन दुकानों के शटर डाउन रहेंगे। प्रशासन जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि त्योहारों में भीड़ न लगे और संक्रमण को फैलने से रोका जाए इसके लिए ईद और राखी के पहले मिठाई, राखी और किराने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों के शटर डाउन रहेंगे। त्योहार से पहले बाजारों के बंद रहने के कारण लोग अभी से ही खरीदारी में जुट गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









