सुबह से धूप फिर 25 मिनट बौछार
Jul 25 2020
ग्वालियर। सुबह से तेज धूप ने झुलसाया। यानि मौसम टोटल सूखा, फिर दस बजे के बाद बादलों ने लामबंदी की और 11 बजे तेज बौछारें शुरु हुईं जो बमुश्किल 15 मिनट जारी रहीं, इससे पहले कि लोग झूमने के मूड में आते बादल आगे सरक लिए, भरे सावन में फिर लोगों की तरबतर होने की हसरत अधूरी रह गई, यह जरूर माना जा सकता है कि नागपंचमी पर बरसात ने खानापूर्ति कर दी। हांलांकि पानी बंद होने के बाद बादल और ठंडी हवा कुछ देर तक तो राहत देती रही, लेकिन फिर गर्मी और उमस ने सताना शुरु कर दिया।
जैसे-जैसे समय मानसून काल का बीत रहा है शहर बरसात के मामले में लगातार पिछड़ता ही जा रहा है। गत साल 25 जुलाई 2019 को जहां बरसात का आंकड़ा 297.1 मिली मीटर तक पहुंच गया था, वहीं इस बार अब तक सीजनेबल बारिश मात्र 181.9 मिली मीटर हुई है। यानि पिछले साल से 115.2 मिलीमीटर अब बी हम पिछड़े हैं। अब भी बरसात ने निरंतरता जारी नहीं रखी तो फिर न सिर्फ पानी में पिछड़ते जाएंगे, बल्कि सूखे के हालात भी निर्मित हो सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









