विक्षित्त युवक का 3 घंटे तक हंगामा, तोड़े वाहन
Jul 25 2020
ग्वालियर। जनकगंज थाने के सामने एक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया, पहले अपने घर में तोडफ़ोड़ कर दी और जब उसे पकडऩे के लिए आस-पास के लोग पहुंचे तो वह घर के बाहर आ गया और सड़क पर खड़े वाहनों पर पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। युवक को पुलिस ने बमुश्किल काबू में किया।
आसपास के लोगों ने बताया कि युवक फल मंडी में पल्लेदारी करता है और मानसिक रूप से विक्षित्त हो गया है। जनकगंज थाने के सामने संतोष (बदला हुआ नाम) रहता है। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है और उसका उपचार चल रहा है। शनिवार सुबह वह परिजनों से किसी बात से नाराज हो गया और 3 घंटे तक हंगामा कर तोडफ़ोड़ कर दी।
जब परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह घर से बाहर निकल आया और वहां पर खड़े वाहनों पर पथराव कर दिया। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के हमले में दो आरक्षक भी घायल हो गए।
पुलिस कर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे युवक को पकड़ा, इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया। जब काफी प्रयास के बाद भी युवक शांत नहीं हुआ तो उसे पानी की टंकी में बिठाकर नहलाया। तब कहीं युवक शांत हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









