बरसते पानी में बना रहे है डामर की सड़क
Jul 25 2020
ग्वालियर। नगर निगम के अधिकारी बरसते पानी में ही डामर की सड़क बनाने का कारनामा करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को वार्ड क्रमांक 4 के गालव नगर में दोपहर में जब बारिश हो रही थी तब भी ठेकेदार के कर्मचारी डामर बिछाने में लगे हुए है।
इससे पहले इन सड़कों के नीचे केवल गिटटी बिछा दी गई थी जिसके उपर शनिवार को डामर बिछा दिया गया। इस दौरान बारिश भी हुई और जिस जगह डामर डाला गया वहां पानी भी भरा हुआ था। इस तरह सड़क बनाने के नाम पर ठेेकेदार के कर्मचारी खानापूर्ति में लगे हुए थे। इस क्षेत्र की सड़क करीब 4 वर्ष से खराब हैं और खुदी पड़ी हुई थी। मंत्री प्रधुम्र सिंह तोमर के बार बार कहने के बाद निगम ने इस सड़कों का काम शुरू किया है और बारिश में ही डामर बिछा दिया गया। इस तरह की सड़क कुछ ही दिन में उखड़ जाती है। बारिश में डामर का तापमान कम रहता है और यह सड़कें कुछ ही दिन में खराब हो जाती है। इस संबंध में ग्वालियर विधानसभा के सीसीओ सुशील कटाने का कहना है कि ठेकेदार के कर्मचारी सुबह से ही काम कर रहे थे दोपहर में बारिश में भी काम करते रहे। डामर को बारिश से बचाना जरूरी होता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









