कोरोना तेजी से फैल रहा, फिर भी लोग बेखोफ
Jul 24 2020
ग्वालियर। ग्वालियर में जब चार माह पहले कोरोना का पहला संक्रमित मिला था तब पूरे शहर में सन्नाटा सा छा गया था। 23 मार्च को चेतकपुरी निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर भर में हल्ला मच गया था। लोग दहशत में आ गए थे और इतने डर गए थे कि जरूरी होने पर भी घरों से निकलने में डरने लगे थे। चेतकपुरी में तो सात दिनों तक क र्यू सा सन्नाटा रहा और लोगों की जुबान पर बस एक ही बात रही कि ग्वालियर में भी कोरोना आ गया है। आज चार महीने बाद हालत इसके उलट हैं। कोरोना संक्रमण ने र तार पकड़ी है तो लोग कोरोना संक्रमण को घर में लाने के लिए मचलते हुए नजर आ रहे हैं। किसी भी चेतावनी का उन पर असर नहीं हो रहा है।
पहले शहर के किसी मोहल्ले में कोरोना का एक मरीज मिलने पर पूरे मोहल्ले में सुई पटक सन्नाटा खिंच जाता था। लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे और दरवाजे-खिड़कियां भी भरी गर्मी में कसकर बंद रखते थे पर अब मोहल्ले की क्या बात करें एक-एक घर में तीन-तीन, चार-चार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं पर पड़ोस में रहने वालों को इस बात की कोई परवाह नजर नहीं आ रही है कि आज कोरोना पड़ोस में आ गया है तो कल वे भी संक्रमित हो सकते हैं।
एक तो त्योहारी सीजन, उस पर बीच-बीच में लगता लॉकडाउन। इसका असर यह देखने को मिल रहा है कि जैसे ही लॉकडाउन में रियायत मिलती है बाजारों में भीड़ टूट पड़ती है। मास्क गले में लटक जाते हैं और ऐसा लगता है कि मानों सभी लोग खुली नाक के जरिए कोरोना वायरस अपने शरीर में जल्दी से जल्दी उतार लेना चाहते हैं।
घर के कई सदस्य हो रहे हैं संक्रमित
यदि इस सप्ताह के चार दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह बात भी साफ होती है कि पिछले चार दिनों में कई परिवारों के सदस्य कोरोना संक्रमित मिले। किसी घर के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले तो किसी परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना ने जकड़ लिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









