कट्टे के साथ फोटो किया शेयर, क्राइम ब्रांच ने दबोचा दो कट्टे और दो आरोपी दबोचे
Jul 24 2020
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ फोटो शेयर कर रौब दिखने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा संजय नगर से दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने दो कट्टे तथा राउण्ड जब्त किए हंै। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वे अवैध हथियार कहां से लाए हैं।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले एक वाट्सएप ग्रुप पर एक युवक का कट्टे के साथ फोटो देखा था। जिस पर उप निरीक्षक नरेन्द्र सिसौदिया तथा आरक्षक चंद्रवीर, लोकेन्द्र चौहान, सतीश परिहार और रोहित को युवक की तलाश के लिए निर्देशित किया। जांच में जुटी टीम ने पता किया कि फोटो शेयर करने वाला युवक अक्कू उर्फ आकाश वाल्मीक पुत्र मोहन वाल्मीक निवासी नेहरू पेट्रोलपंप है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह अपने दोस्त विक्की उर्फ सलमान खान पुत्र यूसुफ खान निवासी संजय नगर के घर पर गया है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम संजय नगर पहुंची और अक्कू को दबोच लिया। अक्कू की तलाशी ली तो उसके पास से कट्टा बरामद हुआ और पूछताछ में उसने बताया कि उसे कट्टा सलमान खान ने दिया था। इसका पता चलते ही सलमान को भी दबोच लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भी एक कट्टा मिला।
क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्हें कट्टे नाले के किनारे एक गड्ढे में मिले थे। कट्टे का मालिक कौन है, इसका उन्हें पता नहीं था। दोस्तों में रौब दिखाने के लिए ही उन्होंने कट्टे के साथ फोटो शेयर किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









