नकली शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jul 24 2020

ग्वालियर। महाराजपुरा पुलिस ने डबरा से शराब भरकर ला रही मैजिक लोडिंग को पकडऩे के बाद ड्राइवर की निशानदेही पर नकली शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इस करवाई में पुलिस ने 70 ड्रम भारी कच्ची शराब 6 ड्रम ओपी शराब के साथ एक टाटा मैजिक के साथ दस लाख रुपए कीमत के मध्यप्रदेश आबकारी से मिलते हॉलमार्क व अन्य सामग्री जब्त की है। वहीं इस अवैध धंधे में लिप्त लक्ष्मण पुत्र गोपाल चौरसिया, निखिल किरार, अभिषेक राजपूत सुनील सिंह को गिर तार कर लिया है।