ग्वालियर विधानसभा जीतने की रणनीति में जुटे भाजपा नेता
Jul 24 2020
ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने है। यहां जीत की रणनिति तय करने के लिए भजपा के नेता शुक्रवार को एक निजी होटेल में जुटे। यहां के प्रभारी पूर्वमन्तरि जयंत मलैया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह सीट हमारी पुरानी सीट है यहां से जीत इस बार ऐतिहासिक होकर रहेगी। इसलिए सभी को पूरी ताकत से जुटना होगा। पिछली बार यहां से जीते हुए विधायक प्रधुमन तोमर अब भाजपा में है और सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में हम सभी भजपा के नेताओं की यह जि मेदारी है कि सब मिलकर पार्टी के इस निर्णय को सही साबित करें।
कांग्रेस पार्टी अपनी दुर्दशा पर दुखी हो रही है उनका जनाधार खत्म हो चुका है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार है ऐसे में आने वाले उपचुनाव में हम सभी को यहां से भाजपा को जीत दिलाने के लिए काम करना होगा। बैठक में मंत्री तोमर जो यहां से संभावित उ मीदवार भी हैं उनके साथ जिलाध्यक्ष कमल मखीजनी दीपक शर्मा मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर विकाश गिरी पूर्व पार्षद जगत कौरव सहित बड़ी सं या में भाजपा नेता शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









