हाइवे हुए लॉक, रोके वाहन

Jul 24 2020

ग्वालियर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सात दिन बाद एक बार फिर जिला प्रशासन ने शहर को अन्य जिलों से जोडऩे वाली सीमाओं को सील कर दिया। सीमा सील किए जाने की जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण हाइवे से शहर में आने वाले चार पहिया वाहनों को भारीपरेशानी का सामना करना पड़ा।
आधी रात के बाद प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद से ही केवल इमरजेंसी मामले में ही लोगों को शहर में आने दिया जा रहा है। शहर के लिए देश के बाहर से आने वाले लोग ही शहर में कोरोना संक्रमण को फैला रहे हैं बीते पन्द्रह दिनों में पांच सैकड़ा से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की दिनों दिन बढ़ रही सं या को देखते हुए प्रशासन ने सात दिन का लॉकडाउन ाी लगाया था। उसके बाद भी जबसंक्रमितों की सं या में कमी नहीं आई तो जिला प्रशासन ने एक बार फिर दूसरे जिलों से शहर में आने वाले लोगों की आवाजाही पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। शहर में केवल उन्हीं लोगों को ही आने- जाने दिया जा रहा है जिन्हें इमरजेंसी के कारण शहर से बाहर जाना है या फिर शहर में आना है। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को प्रवेश थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही दिया जा रहा है।