प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
Jul 24 2020
ग्वालियर। मौसम विशेषज्ञों ने मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आने वाले 2 दिन (24 और 25 जुलाई) तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। सरकारी मौसम विभाग के लोगों का कहना है कि मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश, 14 जिलों में आंधी के साथ बारिश और 11 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। 24 और 25 जुलाई को मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी से लेकर पश्चिम में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, धार, मंदसौर और अन्य दक्षिण पश्चिमी भागों में अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा ग्वालियर, मंडला, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, उमरिया में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 24 और 25 जुलाई को बारिश का ज़ोर मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों पर ज़्यादा रहेगा। गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह आदि जिलों में आंधी और तेज़ हवा के साथ बारिश हो सकती है।
48 घंटे में होगी बारिश
ग्वालियर शहर का मौसम शानदार हो गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से जहां पारा एकदम कम हो गया है वहीं ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। हालांकि सूर्य देवता भी अपना प्रभाव आज सुबह से दिखा रहे हैं। नौ बजे से ही किले पर मौसम का मजा लेने के लिए युवा वर्ग बड़ी सं या में पहुंचे और जमकर लुत्फ लिया। युवा वर्ग ने यहां गु्रप फोटो भी लिए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई से बारिश अपने प्रखर रूप में आ सकती है। अभी मानसून का सिस्टम ग्वालियर जिले से अन्य जिलों में पहुंच गया है। जल्द ही मानसून के बादल लौटकर झमाझम बारिश करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









