नए एसपी सांघी की सफलता की कहानी आईपीएस की ट्रेनिग में शामिल
Jul 24 2020
ग्वालियर। ग्वालियर जिले के नए एसपी अमित सांघी सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्री सांघी वर्तमान में सागर जिले में पदस्थ हैं वहां से रिलीव होकर सड़क मार्ग से सोमवार को ग्वालियर आकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। चर्चा में उन्होंने कहा कि ग्वालियर अंचल शुरू से ही उन्हें पसंद रहा है यहां के लोंगो से उनका जीवंत संपर्क बना रहता है।
करीब 10 साल पहले वे एएसपी के रूप में ग्वालियर में पदस्थ रह चुके हैं तब यहां वे क्राइम ब्रांच के मुखिया थे इस ब्रांच का गठन उनके नेतृत्व में तत्कालीन एसपी सांई मनोहर ने किया था।इस ब्रांच ने बेहतर पुलिसिंग का काम करते हुए तमिलनाडु के मूंगफली व्यपारी सेंथिल कुमार और करुणानिधि की राजस्थान से सकुशल रिहाई करवाई थी।
इनका एक ट्रेवल एजेंट ने मूंगफली का व्यापारी बनकर राजस्थान के डकैतों से अपहरण करवा दिया था। उस समय इनकी रिहाई के साथ पुलिस ने 35 लाख रुपये की फिरौती की रकम भी बरामद की थी।।
यह प्रदेश की पुलिस के लिए बड़ी सफलता रही थी । इस सफलता की कहानी को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की तरफ से आइपीएस ऑफिसर्स की ट्रेनिंग में शामिल किया गया था। इसमे पुलिस ने नकली फिरौती की रकम का जो बेग परिजनों ने तैयार किया था उसमें जीपीएस डिवाइस पुलिस ने रख दिया था।
इसकी मदद से क्राइम ब्रांच ने फिरौती लेने आये बदमाशो को दबोच लिया था उनकी नि:शनदेही पर राजस्थान से दोनो अपरहतो को भी सकुशल मुक्त करा लिया था। नए एसपी सांघी को ट्रैफिक इंजीनियरिंग का भी विशेष अनुभव रहा है इससे सहर का बिगड़ा हुआ ट्रैफिक सुधारने में भी मदद मिलेगी। श्री सांघी का कहना है प्रदेश सरकार के निर्देशों के पालन में माफिया बदमाशों ओर सफेदपोश के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









