शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

Jul 23 2020

ग्वालियर। पं.चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर आजाद सेवा समिति, मुरार द्वारा चंद्रशेकर आजाद की प्रतिमा स्थल बारादरी चौराहा, मुरार पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आजाद सेवा समिति द्वारा 4 मार्च 1917 से प्रतिदिन प्रात: 8 बजे चंद्रशेकर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा है। आजाद सेवा समिति शहीद आजाद का जन्मदिन प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाती रही है लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, मुकेश दुबे, पंकज पाठक, महेन्द्र गुप्ता, संतोष पांडे, मनोज दुबे, गिर्राज दीक्षित, हेमन्त भार्गव, सुनील शर्मा, गिर्राज मित्तल, आकाश आर्य, सुल्तान पंडित, सुनील पाल, अवधेश पटसारिया आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।