हरियाली तीज पर पौधों का वितरण
Jul 23 2020
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समपर्ण के द्वारा महाराज बाडे पर पिछले 23 माह से सभी के सहयोग से 2 मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम (राष्ट्रगान) चल रहा है। हरियाली तीज के मौके पर संस्थापक व प्रांतीय संघठन मंत्री संजय धवन उपाध्यक्ष गुलाब प्रजापति सचिव संजय श्रीवास्तव, रास्ट्र गान प्रभारी गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षण, सतीश राजोरिया, बसंत खोदेला, बी के मिश्रा, प्रेम शिवहर, कमल गुप्ता, वाजि़द कुरैशी, प्रीतम खोइया, बी के तिवारी आदि ने अपनी उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। रास्ट्र गान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया हरियाली तीज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम संतान के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। आस्था सौन्दर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आज के दिन महामहिम राज्यपाल लालजी भाई टण्डन जी के निधन के कारण ये बहुत ही सादगी से मनाया गया। राष्ट्रगान के बाद शाखा उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा आम जामुन जामफल तुलसी चांदनी आंवला बेलपत्री आदि के पोधों का वितरण महाराज बाड़े पर किया गया। उक्त जानकारी राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









