पुलिस ने शातिर ठग को गिर तार किया

Jul 23 2020

ग्वालियर। पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा की टीम ने  आरोपी  रामवीर लोधी पुत्र सुघर सिंह लोधी उम्र 38 वर्ष  निवासी एल एस कान्वेंट स्कूल वाली गली गदाईपुरा हजीरा को गुरुवार को पीता बरा धर्मकांटा गदाईपुरा से गिर तार  किया।  फरियादी राजू यादव  निवासी  यादव कॉलोनी ट्रंच रोड  महावीर पुरा मुरैना ने आरोपी रामवीर लोधी के विरुद्ध रिपोर्ट की कि  पीतांबरा धर्म कांटे के पास श्रीराम मोटर गैरेज में एक हुंडई एसेंट कार नंबर   एमपीजीरो6 टीए-713 एक्सीडेंट होने पर  मर मत हेतु दी थी किंतु रामवीर लोधी गैरेज मालिक ने कार मर मत कर वापस नहीं की व कार खुर्द बुर्द कर अमानत में खयानत किया। रामवीर लोधी वर्ष 2018 से थाना हजीरा के अपराध क्रमांक 127/18 धारा 406 आईपीसी में  वांटेड था। आरोपी  रामवीर लोधी अपना गैरेज बंद कर ग्वालियर से भाग गया था। हजीरा पुलिस ने  कार की चेसिस मंघाराम फेक्ट्री के सामने गोले का मंदिर  से बरामद की थी । आरोपी रामवीर की तलाश  हजीरा पुलिस  कर रही थी। रामवीर ने कार का इंजन व कीमती सामान खुर्द-बुर्द कर दिया है जिसकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं । रामवीर लोधी अभी फरीदाबाद में  सोनू गुर्जर के मकान भारत कॉलोनी  गली नंबर 3 थाना खेड़ी पुल फरीदाबाद हरियाणा में रह रहा था। रामवीर लोधी के विरुद्ध पुलिस थाना हजीरा ,ग्वालियर , गोला के मंदिर में  कई अपराध दर्ज है व वर्ष 2007 में पत्नी राधा की हत्या कर चुका है । रामवीर लोधी  ने  करीब  15 ग्राहकों की  मर मत के लिए आई कारों को खुर्द बुर्द किया है जिसकी तलाश थाना गोले के मंदिर को भी थी ।
सराहनीय भूमिका - एसआई नरेंद्र छिकारा प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान आरक्षक  जनक सिंह  अमित सिंह ,आरक्षक  अशोक सिकरवार ,आरक्षक राहुल राजावत आरक्षक अभिषेक तिवारी व विश्ववीर जाट की मु य भूमिका रही।