अनलॉक हुआ शहर, नियमों का नहीं हुआ पालन, बाजारों में लगा मेला

Jul 22 2020

ग्वालियर। 14 जुलाई को जिला प्रशासन ने शहर को सात दिन के लिए लॉकडाउन किया था। कारण साफ था कि जिले में कोरोना वायरस रोगियों की सं या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार से जिले को फिर से अनलॉक कर दिया है। पूरे शहर में क यूनिटी संक्रमण फैलने के संकट से जूझ रहे प्रशासन ने साफ किया है कि फिर से केस बढऩे की सं या में इजाफा हुआ और लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को फिर से जिले में लागू किया जा सकता है। लेकिन सुबह 6 बजे से अनलॉक के पहले दिन ही लॉकडाउन में बनी मर्यादाएं भी टूटने लगी हैं। बाजार में फिर से सड़कों पर दुकानों का सामान सजने लगा है, जिससे सड़कों का दम भी घुटने लगा है। सुबह से लेकर रात सात बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। पर लोग और दुकानदार कोरोना से बचने के लिए गंभीर नहीं हैं। कई स्थानों पर पुलिस की टीम मौजूद रही। 
अनलॉक में बाजार खुलने के साथ ही लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। सजी मंडी में भी पहले की तरह इन नियमों का उल्लंघन जारी है। इतना ही नहीं कई लोग तो बिना मास्क और अन्य जरूरी एहतियात के बाजार में घूम रहे हैं। जिससेकोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
सड़कों पर सजी दुकानें
अनलॉक में बाजार खुलने के साथ ही सड़कों पर दुकान सजाने की पुरानी परिपाटी भी लौट आई है। महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, टोपी बाजार, मुरार का सदर बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानदार दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाने लगे हैं। उसके बाद दुकान के बाहर वाहन भी खड़े होते है, जाम का कारण बन रहा है। सरकारी कार्यालय खुले। आदेश के बाद तय समय पर केंद्र-राज्य सरकार के द तर, निगम, मंडल के कार्यालय, बैंक, बीमा फायनेंस कंपनी, एटीएम, आधार केंद्र, कियोस्क केंद्र में 30 प्रतिशत स्टॉफ मौजूद दिखा। इसके साथ ही देशी-विदेशी शराब दुकानें,पीडीएस दुकानें भी खुलना शुरू होना शुरू हो गई।