पांच हजार का इनामी हत्यारोपी पकड़ा

Jul 22 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा गभीर अपराध मे फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्वालियर जिले में चलाये जा रहे अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक, शहर-मध्य पंकज पांडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर नागेंद्र सिंह सिकरवार ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देषित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर  दिनेश राजपूत जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों थाना बहोडापुर क्षेत्र मे किले पर मृतका मोहिनी कुशवाह निवासी गुडग़ुड़ी का नाका ग्वालियर की धक्का मारकर हत्या करने वाले आरोपी को क पू पर देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बहोड़ापुर ने थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर हत्या के आरोपी को धरदबोचा। पकड़े आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेश पुत्र गुलाब सिंह शाक्य निवासी क पू ग्वालियर बताया। गिर तार आरोपी से पुलिस द्वारा घटना के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के द्वारा हत्या के आरोपी को गिर तार करने वाली टीम को 5 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की है।
इनकी रही भूमिका-उक्त हत्या के आरोपी को गिर तार करने में थाना प्रभारी बहोड़ापुर दिनेश सिंह राजपूत, रागिनी परमार, आरक्षक अरविंद, धर्मेंद्र, अनूप गुर्जर, अभिषेक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।