3 हजार रूपये के फरारी इनामी बदमाश को किया गिर तार
Jul 22 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा फरारी एंव इनामी बदमाशों की धरपकड हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपराध सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं उप पुलिस अधीक्षक, अपराध रत्नेष सिंह तोमर नेे अपने अधीनस्थ थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता को फरार एंव इनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देषित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में थाना प्रभारी निरी. दमोदर गुप्ता को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2017 में थाना विश्वविद्यालय के मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले के फरार चल रहा बदमाश भूपेन्द्र सिंह को विक्की फैक्ट्री के आस पास देख गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी क्राइम दमोदर गुप्ता ने थाना क्राइम ब्रांच एंव थाना विश्वविद्यालय की सयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक बदमाष को धरदबोचा। गिर तार बदमाष से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भूपेन्द्र सिंह पुत्र पंचम सिंह कंषाना उम्र 28 साल निवासी ओहदपुर थाना विश्वविद्यालय ग्वालियर बताया। गिर तार बदमाश वर्ष 2017 में थाना विश्वविद्यालय में मारपीट की हत्या का प्रयास की धटना को अजांम देकर फरार हो गया था। जिसकी गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उसकी गिर तारी पर 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका: उक्त बदमाश को गिर तार करने में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता, गुलशन सोनकर, लोकेन्द्र राणा, रणवीर यादव, अंगद यादव, हरिओम व्यास एंव थाना विष्वविद्यालय के अमर सिंह विजपुरिया, जगदीश, उमेश की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









