झमाझम बरसे बदरा, लोगों ने लिया बारिश का मजा

Jul 22 2020

ग्वालियर। जिले के आसमान पर बुधवार को भी काले बादलों की आवाजाही हुई। ठीक 12:50 मिनट पर एकदम से झमाझम बारिश होना शुरू हो गई। इससे लोगों को राहत मिली। झमाझम बारिश से कुछ ही देर में सड़कें मैदान तरबतर हो गए। लोगों ने बारिश का मजा लिया। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में दो दिन से कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा था। बताया जाता है कि मानसून का यह सिस्टम अभी बादलों पर हावी रहेगा। आने वाले 24 घंटे में झमाझम बारिश की उ मीद है।